FIFA World Cup Qatar 2022 coming Soon

22 वा FIFA World Cup Qatar 2022, जो की 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 को कतर में होने जा रहा है, जिसमे 32 टीमें भाग लेने वाली हैं ।

वैसे तो 2022 की मेजबानी के लिए बोली प्रक्रिया जनवरी 2009 में शुरू हुई थी, 2022 के फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए 5 देशो ने इसमें भाग लिया था ऑस्ट्रेलिया, जापान, कतर, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका। जिनमे क़तर ने बाज़ी मार ली थी।

इसकी चयन प्रकिया विवादों में भी रही है इस चयन प्रक्रिया पर मई 2011 में फीफा के वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों के कारण कतर में होने वाले FIFA World Cup Qatar 2022 की वैधता पर सवाल उठाया गया था।

भ्रष्टाचार के आरोप इस बात से जुड़े हैं कि कतर ने इस आयोजन की मेजबानी का अधिकार कैसे जीता।

वर्ल्ड कप की मुख्य बाते जो आपको जानना चाहिए।

  • यह वर्ल्ड कप सबसे कम समय में होने वाला पहला वर्ल्ड कप होगा जो 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 को होने जा रहा है इसे लगभग 29 दिनों की कम समय सीमा में खेला जाएगा।
  • FIFA World Cup Qatar 2022 टूर्नामेंट का पहला मैच 20 नवंबर को कतर और इक्वाडोर के बीच अल बेयट स्टेडियम, अल खोर में खेला जाएगा।
  • FIFA World Cup Qatar 2022 का फाइनल मैच 18 दिसंबर 2022 को आयोजित होगा जो की लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम, लुसैला में होगा इस दिन कतर का राष्ट्रीय दिवस भी है।
  • किसी अरब देश में होने वाला यह पहला वर्ल्ड कप होगा अब तक के वर्ल्ड कप के इतिहास में कतर फीफा विश्व कप की मेजबानी करने वाला अब तक का सबसे छोटा देश है।
  • इस टूर्नामेंट में 32 टीमें शामिल होने वाली है, जो की अंतिम बार होंगी क्योकि इसके अगले  वर्ल्ड कप में जो की 2026 में संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होगा उसमे 48 टीम होंगी।
  • हमेशा वर्ल्ड कप मई, जून या जुलाई में आयोजित किया जाता है, मगर वर्ल्ड कप 2022 नवंबर, दिसंबर में होने की वजह कतर की भीषण गर्मी है, मई, जून या जुलाई में यहाँ बहुत गर्मी रहती है।
  • पिछली बार के मेज़बान देश रूस को प्रतिस्पर्धा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। जिसकी वजह उसका यूक्रेन पर आक्रमण रहा है।
  • italy in the world cup 2022 – चार बार की विश्व चैंपियन रहा इटली अपने इतिहास में पहली बार लगातार दूसरे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा।

Official Website

Fifa World Cup Qatar 2022 Groups – Total 32 Teams

GroupsTeams
Group – A  Qatar, Ecuador, Senegal, Netherlands
Group – B  England, Iran, USA, Wales
Group – C  Argentina, Saudi Arabia, Mexico, Poland
Group – D  France, Denmark, Tunisia, Australia
Group – E Spain, Germany, Japan, Costa Rica
Group – FBelgium, Canada, Morocco, Croatia
Group – G Brazil, Serbia, Switzerland, Cameroon
Group – HPortugal, Ghana, Uruguay, Korea Republic

1 Comment

  1. As the days go by, the FIFA World Cup is drawing closer than at no other time. The Qatar FIFA World Cup is booked to start off from 21st November 2022.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *